नोएडा, 8 मई 2026 | रिपोर्ट: अनग रावत
नोएडा एयरपोर्ट उड़ान से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो प्रारंभिक चरण में घरेलू उड़ानें संचालित करेगी। एयरपोर्ट से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट उड़ान आरम्भ होने से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
नोएडा एयरपोर्ट उड़ान पर यात्रियों की नजर
एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं में शामिल किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि यह एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को कम करने में सहायक होगा। यात्रियों को नई सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
15 जून से खुलेगा नोएडा एयरपोर्ट का आसमान, इंडिगो भरेगी पहली उड़ान
नोएडा एयरपोर्ट उड़ान को लेकर बड़ी तैयारी पूरी हो चुकी है। इंडिगो 15 जून से पहली कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जिससे दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी के यात्रियों को नई हवाई सुविधा मिलेगी।
