नोएडा, 7 जून 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी ने फिर से सामान्य उपभोक्ताओं पर वित्तीय दबाव बढ़ा दिया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹29 बढ़ा दी गई है। नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर अब ₹913 के बजाय ₹942 में उपलब्ध होगा। संशोधित कीमतें 7 जून से प्रभावी हैं।
एलपीजी कीमत बढ़ोतरी के पीछे क्या वजह?
जानकारी के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव के कारण ईंधन की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे पहले मार्च में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 का इजाफा हुआ था। तेल कंपनियों का कहना है कि गैस बिक्री पर अभी भी उन्हें नुकसान हो रहा है।
व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर भी असर
केवल घरेलू ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि होटल, रेस्तरां और अन्य व्यवसायों में उपयोग किए जाने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी निरंतर बढ़ रही हैं। 1 जून को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹42 का इजाफ़ा किया गया था। पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल गैस की कीमतों में कई बार वृद्धि हो चुकी है।
बढ़ती कीमतों से बढ़ी चिंता
एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के चलते घरेलू बजट पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। लगातार बढ़ते ईंधन मूल्य के कारण आम लोगों के खर्च में बढ़ोत्तरी हो रही है, जबकि सरकार और तेल कंपनियां वैश्विक परिस्थितियों को इसका मुख्य कारण मान रही हैं।
