नोएडा, 26 मार्च 2025 | रिपोर्ट: मानशी आर्या
नोएडा जनसभा में सेक्टर 19 के बारात घर में समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल आयोजन किया गया। भाईचारा रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
रैली की तैयारियों पर जोर
सभा में सपा नेताओं ने कहा कि यह रैली सामाजिक एकता का संदेश देगी। कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
नेताओं ने किया संबोधन
सभा को सुनील चौधरी सहित कई सपा नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा और समानता को मजबूत करना पार्टी का लक्ष्य है।
अखिलेश यादव के अभियान की शुरुआत
बताया गया कि 29 मार्च को दादरी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव रैली को संबोधित करेंगे। इसी के साथ सपा का चुनावी अभियान शुरू होगा। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
