नोएडा उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन

नोएडा उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में CBSE मान्यता विवाद को लेकर आज बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे। नोएडा उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों और प्रशासन के बीच लंबी बहस और नोकझोंक देखने को मिली।

नोएडा उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का प्रदर्शन

अभिभावकों ने कहा कि मान्यता का मामला अभी भी लंबित है और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रशासन से स्पष्ट जवाब मांगा।

नोएडा उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में उठे बड़े सवाल

अभिभावकों ने पूछा कि अगर मान्यता वापस मिलती है तो आगे की योजना क्या होगी और अगर रद्द रहती है तो छात्रों का क्या होगा।

नोएडा उत्तराखंड पब्लिक स्कूल प्रशासन का आश्वासन

काफी देर चली बातचीत के बाद स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को लिखित आश्वासन दिया, जिससे स्थिति शांत हुई और अभिभावकों को कुछ राहत मिली।

नोएडा उत्तराखंड पब्लिक स्कूल पर अभिभावक की प्रतिक्रिया

एक अभिभावक श्री नरेंद्र गोसाई जी से बातचीत में जानकारी मिली कि अभिभावकों की मुख्य चिंता बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर है और जल्द स्पष्ट निर्णय की मांग की जा रही है।


वीडियो:

manshi arya

By Manshi Arya

मानशी आर्या जन नाद न्यूज़ की संवाददाता हैं। ये नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी सामाजिक व स्थानीय खबरों को कवर करती हैं। इनका उद्देश्य ज़मीनी स्तर की सच्ची और महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुँचाना है।