नोएडा, 11 मई 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में हुई कार आग की घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी। सड़क पर चलती एक इलेक्ट्रिक कार अचानक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही क्षणों में आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना के दौरान चालक ने समझदारी से समय रहते कार से बाहर कूदकर अपनी जान सुरक्षित कर ली।
नोएडा कार आग से मचा हड़कंप
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कार से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। पल भर में पूरी गाड़ी आग की लपटों में आ गई। घटना के बाद वहाँ मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच अभी जारी है। नोएडा कार आग की इस घटना ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
