नोएडा, 14 मई 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
देशभर में एक बार फिर महंगाई का प्रभाव देखने को मिलेगा। अमूल दूध महंगा होने के कारण अब आम लोगों को रोजाना की जरूरत के दूध पर अधिक खर्च करना होगा। अमूल ने दूध की कीमतों में वृद्धि का निर्णय लिया है, जो 14 मई से पूरे देश में प्रभावी होगा। कंपनी ने एक लीटर दूध की कीमत में 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
अमूल दूध महंगा होने से बढ़े नए रेट
नई कीमतों के तहत अमूल ताजा 1 लीटर दूध अब 55 रुपये के बजाय 57 रुपये में उपलब्ध होगा। वही अमूल टी स्पेशल 63 रुपये से बढ़कर 66 रुपये का हो जाएगा। इसके अलावा, अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और भैंस के दूध की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। 500ML पैक पर भी 1 से 2 रुपये तक का इजाफा देखने को मिलेगा।
अमूल दूध महंगा, रसोई बजट पर असर
दूध की कीमतों में वृद्धि का सबसे अधिक प्रभाव मध्यम वर्ग और घर की महिलाओं के बजट पर पड़ सकता है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम पहले से ही ज्यादा हैं। ऐसे में दूध के महंगा होने से लोगों की दैनिक आवश्यकताओं का खर्च और बढ़ सकता है।
कंपनी ने क्या कहा?
अमूल मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से बताया गया है कि नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी। डेयरी सेक्टर में बढ़ती लागत और उत्पादन खर्च को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अमूल दूध महंगा होने की खबर के बाद उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है।
