नोएडा, 29 मई 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
भारत सहित विश्व के उपयोगकर्ताओं के लिए मेटा का सब्सक्रिप्शन मॉडल सोशल मीडिया उपयोग करने के तरीके को बदल सकता है। मेटा ने Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए भुगतान वाले “प्लस” योजनाओं की घोषणा की है। कंपनी अब सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना चाहती और प्रीमियम सुविधाओं के माध्यम से नई आय के लिए तैयारी कर रही है।
मेटा सब्सक्रिप्शन में क्या मिलेगा?
Instagram Plus उपयोगकर्ताओं को कई विशेष सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। इनमें Stories को 24 घंटे से अधिक समय तक बनाए रखना, यह पता करना कि कौन आपकी Story को दोबारा देख रहा है, और गुप्त रूप से Story Preview देखने जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कस्टम ऐप आइकन, Super Heart प्रतिक्रियाएँ और प्रोफाइल को कस्टमाइज़ करने की सुविधा भी मिलेगी।
मेटा सब्सक्रिप्शन का WhatsApp और Facebook पर असर
WhatsApp Plus में उपयोगकर्ताओं को कस्टम थीम, प्रीमियम स्टिकर्स, अतिरिक्त पिन की गई चैट और उन्नत चैट अनुकूलन उपकरण मिलेंगे। वहीं, Facebook Plus में दृश्यता और प्रोफ़ाइल उन्नयन से जुड़े फीचर्स उपलब्ध हो सकते हैं। मेटा सब्सक्रिप्शन की कीमत वर्तमान में डॉलर में बताई गई है, लेकिन भारत में इसकी आधिकारिक कीमत अभी तक सामने नहीं आई है।
AI और बिजनेस प्लान पर भी Meta का फोकस
Meta ने AI, creator और business-oriented subscription plans को Meta One नाम से लॉन्च किया है। कंपनी का उद्देश्य AI सिस्टम पर बढ़ते खर्च को नियंत्रण करना और यूजर्स को अपने सम्पूर्ण ecosystem से जोड़ना है। Meta के नए योजनाएं creators और businesses को बेहतर reach, analytics tools और customer support जैसी सुविधाएं प्रदान करेंगी। विशेषज्ञों की राय है कि भविष्य में सोशल मीडिया का एक बड़ा हिस्सा Paid Experience में परिवर्तित हो सकता है।
