नोएडा, 15 जुलाई 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
नोएडा पुलिस ने नोएडा ऑटो गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। यह गिरोह रात में यात्रियों को टारगेट करके मोबाइल और पैसे छीनता था।
नोएडा ऑटो गिरोह का खुलासा
नोएडा ऑटो गिरोह का पर्दाफाश सेक्टर-63 थाना पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद का एक गैंगस्टर जेल से बाहर आने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर ऑटो गिरोह बनाकर रात में यात्रियों को टारगेट कर रहा था। ये गिरोह यात्रियों के मोबाइल लूटने के साथ-साथ उनके बैंक खातों से भी पैसे ट्रांसफर कर लिया करता था।
नोएडा ऑटो गिरोह का तरीका
पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय यात्रियों को ऑटो में बिठाकर सुनसान स्थानों पर ले जाते थे। वहां चाकू के बल पर मोबाइल और कीमती सामान छीन लेते थे। इसके बाद मोबाइल के जरिए बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कर फरार हो जाते थे। 25 जून को सेक्टर-62 में टेक महिंद्रा के एक कर्मचारी से हुई लूट भी इसी गिरोह ने की थी।
गैंगस्टर समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस ने सेक्टर-63 के बी-1 चौराहे के निकट गिरोह के मुखिया चंदन शर्मा, उसके सहयोगी दानिश मलिक और एक नाबालिग को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से चुराया गया मोबाइल, ₹2,250 नकद, एक ऑटो और चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, सरगना पर पहले से कई अपराध मामले दर्ज हैं और इस गिरोह द्वारा एनसीआर में 20 से अधिक वारदातों की जांच की जा रही है।
