नोएडा, 25 मार्च 2025 | रिपोर्ट: मानशी आर्या
नोएडा सेक्टर 100 AOA चुनाव विवाद में बड़ा मोड़ आया है। नोएडा सेक्टर 100 AOA चुनाव विवाद में डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश के बाद मौजूदा कमेटी को कालातीत घोषित करते हुए नए चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है
नोएडा सेक्टर 100 AOA चुनाव विवाद में कालातीत घोषित कमेटी
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद कमेटी लंबे समय से पदों पर बनी हुई थी, जो नियमों के विरुद्ध माना गया।
नोएडा सेक्टर 100 AOA चुनाव विवाद में 12 साल से चुनाव नहीं
शिकायतों में सामने आया कि पिछले करीब 12 वर्षों से निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए गए और कुछ पदाधिकारी पद बदल-बदल कर लगातार बने रहे, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठे।
नोएडा सेक्टर 100 AOA चुनाव विवाद में नए चुनाव का आदेश
डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 की धारा 25(2) के तहत निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं और इसके लिए अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है
नोएडा सेक्टर 100 AOA चुनाव विवाद में भ्रष्टाचार पर लगाम की उम्मीद
निवासियों का कहना है कि यह कार्रवाई सालों से चले आ रहे अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम है और अब निष्पक्ष चुनाव से पारदर्शिता बढ़ेगी।
