नोएडा, 25 जून 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
लखनऊ अग्निकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों को मालूम हुआ है कि अलीगंज की जिस इमारत में भयंकर आग लगी थी, वहां वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन के लिए इस्तेमाल किया गया एनओसी नकली था। इसी दस्तावेज के आधार पर 2016 में घरेलू बिजली कनेक्शन को वाणिज्यिक कनेक्शन में परिवर्तित किया गया था। नियमों के अनुसार वाणिज्यिक कनेक्शन के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय की अनुमति आवश्यक होती है।
लखनऊ अग्निकांड पर SIT की सख्त जांच
लखनऊ अग्निकांड के पश्चात बनाई गई एसआईटी ने अपनी जांच को तेज कर लिया है। जिला प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। जांच में रिपोर्टों में कई असमानताएं पाए जाने पर उन्हें सुधारने के सुझाव भी दिए गए हैं। भवन के निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकासी और बिजली कनेक्शन से जुड़ी दस्तावेजों की भी विस्तृत जांच की जा रही है।
लखनऊ अग्निकांड में अफसरों पर गिरेगी गाज
paragraphs
