लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन से पहले तैयार हाईटेक सड़क और प्रवेश द्वार

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे नागरिकों के लिए सुखद समाचार है। बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज होगा, जबकि 14 जुलाई से इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा। उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावनाएँ हैं।

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की खासियत

एनएचएआई के मुताबिक, लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे अत्याधुनिक निर्माण तकनीक, हरित क्षेत्र और 126 हाईटेक कैमरों जैसी सुविधाओं से सम्पन्न है। अधिकारियों के अनुसार, यह देश का पहला एक्सप्रेसवे होगा जिसे चार नामों—लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एनई-6, अवध एक्सप्रेसवे और ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेसवे से जाना जाएगा।

उद्घाटन की तैयारियां पूरी

झाऊ खेड़ा, उन्नाव में उद्घाटन समारोह के लिए तीन हेलीपैड का निर्माण किया गया है और सभी तैयारियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं। बारिश के बावजूद कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उद्घाटन के बाद मेहमान एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ लौटेंगे, जहां एक जनसभा भी आयोजित करने की योजना है।

सफर होगा तेज और आसान

सरकार का कहना है कि लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और सुगम होगी। साथ ही, क्षेत्रीय विकास, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को नई संजीवनी मिलने की उम्मीद है।


simran-singh-jan-naad-reporter

By Simran Singh

सिमरन सिंह जन नाद की सक्रिय संवाददाता हैं। ये नोएडा और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण सामाजिक और स्थानीय खबरों को कवर करती हैं। रिपोर्टिंग के अलावा इन्हें बैडमिंटन खेलना और कुकिंग में विशेष रुचि है।