नोएडा सेक्टर 105 में जमा कूड़ा और नियमित सफाई की मांग करते स्थानीय निवासी

नोएडा सेक्टर 105 में हाल ही में नियमित कूड़ा उठाने की कमी के कारण स्थानीय लोग लगातार परेशान हैं। इलाके के निवासियों का कहना है कि घरों से कचरा समय पर नहीं उठाया जा रहा, जिससे जगह-जगह गंदगी और बदबू की समस्या बढ़ती जा रही है। निवासियों के अनुसार यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का कारण बनती जा रही है।

नोएडा सेक्टर 105 में बढ़ी सफाई की समस्या

सूचित किया गया है कि नोएडा प्राधिकरण के अनुबंधित कचरा विक्रेता एमएस एजी एनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नियमित रूप से कूड़ा संग्रहित नहीं किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप आरडब्ल्यूए को निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। क्षेत्र में सफाई की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

नोएडा सेक्टर 105 को लेकर CEO से अपील

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने इस विषय में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) को पत्र लिखकर स्थायी समाधान की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि कूड़ा समय पर नहीं उठने से गंदगी और दुर्गंध बढ़ती जा रही है, जो भविष्य में संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न कर सकती है।

स्थाई समाधान की मांग

आरडब्ल्यूए ने प्रशासन से आग्रह किया है कि वह मामले को गंभीरता से लें और संबंधित वेंडर के खिलाफ उचित कार्रवाई करें साथ ही नोएडा सेक्टर 105 में नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करें, ताकि क्षेत्र के निवासियों को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।


simran-singh-jan-naad-reporter

By Simran Singh

सिमरन सिंह जन नाद की सक्रिय संवाददाता हैं। ये नोएडा और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण सामाजिक और स्थानीय खबरों को कवर करती हैं। रिपोर्टिंग के अलावा इन्हें बैडमिंटन खेलना और कुकिंग में विशेष रुचि है।