ग्रीन्स-2 सोसाइटी में डॉगबाइट के बाद आवारा कुत्तों का निरीक्षण करते निवासी

ग्रीन्स-2 सोसाइटी में हाल के दिनों में कुत्तों के काटने की घटनाओं में वृद्धि से लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। निवासियों का कहना है कि वे पहले ही इस समस्या की जानकारी मेंटेनेंस टीम और संबंधित अधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

नोएडा डॉगबाइट पर निवासियों ने किया निरीक्षण

समस्या की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आज सोसाइटी के निवासियों ने शांति स्कॉटी के साथ परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान भटकते कुत्तों की उपस्थिति और उनसे जुड़ी संभावित खतरों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के पश्चात निवासियों ने मेंटेनेंस टीम को लिखित शिकायत देकर तात्कालिक समाधान की मांग की।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

निवासियों का मानना है कि किसी बड़े घटनाक्रम का इंतजार करने के बजाय पहले से प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवारा कुत्तों की समस्या का एक स्थायी और सुरक्षित हल किया जाना चाहिए। लोगों ने संबंधित प्राधिकरण और मेंटेनेंस टीम से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की है।