चोटपुर बिजली संकट को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत करतीं NCF अध्यक्ष शालिनी सिंह

चोटपुर बिजली संकट को लेकर नौएडा सिटीजन फोरम (NCF) की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने प्रभावित चोटपुर कॉलोनी और छिजारसी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की आड़ में वैध विद्युत कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं, जिससे बिजली के साथ पानी का संकट भी बढ़ गया है। शालिनी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की।

चोटपुर बिजली संकट में अधिकारियों से वार्ता

NCF की ओर से बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं के पास वैध पर्ची और जरूरी दस्तावेज हैं, उनके मीटर लगाने का काम शुरू करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है। शालिनी सिंह ने संबंधित अधिकारियों के सामने उपभोक्ताओं की समस्याएं रखीं और जल्द समाधान की मांग की। अधिकारियों ने वैध कनेक्शनों को शीघ्र बहाल करने का भरोसा दिया है।

चोटपुर बिजली संकट से पानी की समस्या

बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र में पेयजल की परेशानी भी बढ़ गई है। शालिनी सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक जल आर.पी. सिंह से टैंकरों के जरिए पानी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्राधिकरण की ओर से असमर्थता जताए जाने के बाद NCF ने निजी टैंकरों से प्रभावित परिवारों के लिए निःशुल्क पानी की व्यवस्था कराई।

चोटपुर बिजली संकट पर मुख्यमंत्री को पत्र

शालिनी सिंह ने पात्र उपभोक्ताओं से शांति बनाए रखने और सरकार पर भरोसा रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के पास अभी वैध कनेक्शन नहीं हैं, उनके लिए भी संबंधित विभाग के साथ समन्वय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट, नोएडा के माध्यम से भेजा गया है। NCF ने कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए राहत और समाधान के प्रयास जारी रहेंगे।