नोएडा, 08 सितम्बर 2026 | रिपोर्ट: अपेक्षा चौधरी
ग्रेटर नोएडा इनोवेशन के क्षेत्र में जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनक्यूबेशन (GLBCRI) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ग्रेटर नोएडा स्थित GLBITM के इनक्यूबेशन सेंटर को AKTU Leader Incubator Award 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ की ओर से दिया गया।
ग्रेटर नोएडा इनोवेशन में GLBCRI का योगदान
AKTU Incubators Awards 2026 समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में GLBCRI को यह सम्मान प्रदान किया गया। संस्थान के अनुसार, यह पुरस्कार नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप इनक्यूबेशन और तकनीकी विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए मिला है। GLBCRI नए विचारों को तकनीकी और व्यावसायिक दिशा देने का काम करता है।
ग्रेटर नोएडा इनोवेशन से स्टार्टअप को बढ़ावा
पुरस्कार के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न इनक्यूबेशन केंद्रों के कार्यों और उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया था। GLBCRI को उत्तर प्रदेश में मजबूत स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करने के प्रयासों के आधार पर चुना गया। इनक्यूबेशन सेंटर युवाओं को रोजगार तलाशने वाले से आगे बढ़कर रोजगार सृजक और उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करता है।
ग्रेटर नोएडा इनोवेशन पर संस्थान ने जताई खुशी
जी.एल. बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल और सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने GLBCRI एवं GLBITM की टीम को बधाई दी। प्रबंधन ने उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। सम्मान से शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और इनक्यूबेशन टीम का उत्साह बढ़ा है। संस्थान ने इसे नवाचार, शोध और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणा बताया।
