मुंबई लोकल ट्रेन हत्या के बाद रेलवे पुलिस जांच करती हुई

मुंबई की लोकल ट्रेन में हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, जोरदार बारिश के दौरान चलते ट्रेन में कोच के दरवाजे को बंद करने पर दो यात्रियों के बीच झगड़ा हुआ। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मुंबई लोकल ट्रेन हत्या कैसे हुई?

पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय मयंक लोहार चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट में यात्रा कर रहे थे। गोरेगांव और कांदिवली स्टेशन के बीच एक यात्री के साथ दरवाजा बंद करने पर बहस हुई। कहा जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी रोशन सुवर्णा ने बैग से चाकू निकलकर हमला कर दिया। बाद में आरोपी वहां से भाग गया, जिसे पुलिस ने कुर्ला क्षेत्र से पकड़ लिया।

मुंबई लोकल ट्रेन हत्या मामले में जांच जारी

घटना की खबर मिलते ही रेलवे पुलिस पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है। मृतक के परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। साथ ही, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।


वीडियो:

simran-singh-jan-naad-reporter

By Simran Singh

सिमरन सिंह जन नाद की सक्रिय संवाददाता हैं। ये नोएडा और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण सामाजिक और स्थानीय खबरों को कवर करती हैं। रिपोर्टिंग के अलावा इन्हें बैडमिंटन खेलना और कुकिंग में विशेष रुचि है।