नोएडा, 18 अगस्त 2026 | रिपोर्ट:मुस्कान शाह
नोएडा में सोमवार रात कैब में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-99 क्षेत्र में सेक्टर-100 की विला के सामने एक WagonR CNG कैब में लगभग रात 10:30 बजे अचानक आग लग गई। क्षणभर में ही कार आग की लपटों में घिर गई। हालांकि, चालक ने तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान सुरक्षित कर ली। इस घटना में किसी के घायल होने या किसी की मौत की सूचना नहीं है।
नोएडा कैब आग पर दमकल ने पाया काबू
घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य आरंभ किया। थोड़ी देर की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझ जाने के बाद के दृश्य में कार की नंबर प्लेट भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त नजर आई।
नोएडा कैब में आग की वजह अभी साफ नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने वाली गाड़ी एक WagonR CNG टैक्सी थी। हालांकि, आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है। अचानक चलती गाड़ी में आग लगने की घटना के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया था।
