नोएडा, 7 जुलाई 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
नोएडा सेक्टर 105 में जलभराव ने लगातार आती भारी बारिश के बाद स्थिति को अत्यंत गंभीर बना दिया है। सेक्टर 105 के सीएनजी पंप के सामने मुख्य नाला अपनी क्षमता से अधिक भर गया, जिससे ओवरफ्लो होने लगा और गंदा पानी सड़कों व आंतरिक नालियों में वापस आ गया। इससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की समस्या और बढ़ गई है।
नोएडा सेक्टर 105 जलभराव: ट्रांसफार्मरों पर बढ़ा खतरा
यह बताया गया है कि एटीएस हेमलेट की दिशा से आने वाला पानी तेजी से सेक्टर के नाले में जा रहा है। ग्रीन बेल्ट में स्थित मुख्य बिजली ट्रांसफार्मरों और उनकी भूमिगत केबलों के चारों ओर पानी जमा हो जाने से करंट फैलने और गंभीर हादसे की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है।
नोएडा सेक्टर 105 जलभराव: RWA ने प्रशासन से की अपील
सेक्टर 105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि पिछले वर्ष जलभराव के कारण भूमिगत केबलों को नुकसान पहुंचा था, जिससे बिजली आपूर्ति लगभग 48 घंटे के लिए रुक गई थी। आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण और विद्युत विभाग से तुरंत पंप लगाकर जल निकासी, नाले के बैकफ्लो को रोकने और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित करने की अपील की है, ताकि किसी गंभीर घटना और लंबे बिजली कटौती से बचा जा सके।
