नोएडा, 14 अगस्त 2026 | रिपोर्ट: मुस्कान शाह
शहरी विकास और पर्यावरण की रक्षा के क्षेत्र में नोएडा सेक्टर-105 एक उत्कृष्ट उदाहरण है। नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग और सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए की सामूहिक कोशिशों से इलाके के पार्कों का स्वरूप बहुत सुंदर किया गया है। हरियाली, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं के संयोजन से क्षेत्र का माहौल अब अधिक साफ, आकर्षक और सकारात्मक दिखाई दे रहा है।
नोएडा सेक्टर-105 में आधुनिक फव्वारा और हरियाली आकर्षण
सौंदर्यीकरण के तहत पार्क में एक नवा और आकर्षक फव्वारा स्थापित किया गया है। इसके साथ विभिन्न रंगों के फूलों और पौधों की सुव्यवस्थित रोपाई और घने वृक्षों ने पार्क की सुंदरता में वृद्धि की है। सुबह और शाम यहां आने वाले बच्चों, बुजुर्गों और अन्य व्यक्तियों को स्वास्थ्य साथ मानसिक शांति का उत्तम माहौल मिल रहा है।
नोएडा सेक्टर-105 में प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए की साझेदारी
सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने इस परिवर्तन के लिए नोएडा प्राधिकरण का धन्यवाद किया। उन्होंने उद्यान विभाग के महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा ने निदेशक आनंद मोहन और उप निदेशक प्रशांत कुमार की नेतृत्व क्षमता और कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के अनुसार, प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए के बीच बेहतर तालमेल न केवल पर्यावरण को लाभ पहुँचा रहा है, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार कर रहा है। उनका मानना है कि नोएडा सेक्टर-105 का यह प्रयास ‘ग्रीन और क्लीन नोएडा’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है और शहर के अन्य क्षेत्रों के लिए एक आदर्श बन सकता है।
