नोएडा, 25 अप्रैल 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
समाजवादी पार्टी ने 24 अप्रैल को नोएडा में सेक्टर-27 के जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बीजेपी की लखनऊ मेयर सुषमा खरकवाल द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की माता के खिलाफ दिए गए कथित बयान के विरोध में था।
नोएडा विरोध का कारण: बयान पर भड़की सपा, DM ऑफिस तक पहुंचा मामला
सपा नेताओं का कहना है कि सुषमा खरकवाल ने अखिलेश यादव की माता जी पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे कार्यकर्ताओं में व्यापक असंतोष पैदा हो गया। पार्टी का आरोप है कि यह टिप्पणी राजनीतिक शिष्टता के खिलाफ है और इससे समाज में नकारात्मक संदेश पहुँचता है।
जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन
प्रदर्शन के समय कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के जरिये माननीय राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपी, जिसमें सुषमा खरकवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। सपा के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी व्यक्तिगत टिप्पणियां सहनीय नहीं हैं।
समय, स्थान और विशेष अपील
यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, सेक्टर-27 नोएडा में आयोजित किया गया। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम को समय पर समाप्त करने का विशेष आग्रह किया गया था। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट गौरव सिंघल ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की।
