नोएडा, 11 मार्च 2026 | रिपोर्ट: मानशी आर्या
RWA सोसायटियों में चुनाव और फंड इस्तेमाल को लेकर मिली शिकायतों के बाद प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई.
ग्रेटर नोएडा में सेक्टर और सोसायटियों में RWA और AOA चुनावों को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन अब ऐसे संगठनों की जानकारी जुटा रहा है जहाँ लंबे समय से चुनाव नहीं हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार कई निवासियों ने आरोप लगाया है कि कुछ सोसायटियों में चुनाव प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा। कुछ जगहों पर पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति से किया जा रहा है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जहां भी चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता पाई जाएगी वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि कई सेक्टरों में पिछले कई वर्षों से नियमित चुनाव नहीं कराए गए हैं, जिसको लेकर निवासियों ने शिकायत दर्ज कराई थी।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही ऐसे सभी आरडब्ल्यूए और एओए की सूची तैयार कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
