ट्रेन रद्द अपडेट: 27 से 29 जुलाई तक रद्द और बदले रूट वाली ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव और रद्दीकरण के बारे में नया अपडेट जारी किया है। 27 से 29 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर डबल लाइन निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। ऐसे में यात्रियों को अपनी ट्रेन का नवीनतम स्टेटस यात्रा से पहले अवश्य जांचने की सलाह दी गई है।

ट्रेन रद्द: कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

रेलवे के अनुसार, मऊरानीपुर और रोरा स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य जारी है। इसी कारण खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस (19665) और उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस (19666) को बदलें हुए मार्ग से चलाया जाएगा। इसी के साथ बांदा-झांसी मेमू, मानिकपुर-झांसी मेमू और ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है।

ट्रेन रद्द: यात्रा से पहले जरूर करें यह काम

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य देखें। इससे वे अनावश्यक दिक्कत और समय की बर्बादी से बच सकेंगे। 27 से 29 जुलाई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को खासकर ट्रेन के रूट और समय में हुए बदलाव की जानकारी पहले से ले लेनी चाहिए।


simran-singh-jan-naad-reporter

By Simran Singh

सिमरन सिंह जन नाद की सक्रिय संवाददाता हैं। ये नोएडा और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण सामाजिक और स्थानीय खबरों को कवर करती हैं। रिपोर्टिंग के अलावा इन्हें बैडमिंटन खेलना और कुकिंग में विशेष रुचि है।