नोएडा, 25 मार्च 2025 | रिपोर्ट: मानशी आर्या
नोएडा सुसाइड का यह मामला सेक्टर 24 थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति ने निजी अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (47 वर्ष) के रूप में हुई है।
बीमारी से था परेशान
जानकारी के अनुसार, मुकेश मुंह के कैंसर से पीड़ित थे और 9 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण मानसिक तनाव में थे।
पुलिस जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, मुकेश ने जीने के पास खिड़की खोलकर छलांग लगाई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
