नोएडा, 16 सितम्बर 2026 | रिपोर्ट: अपेक्षा चौधरी
विजयनगर थाना क्षेत्र की गौर सिद्धार्थ सोसाइटी में मंगलवार शाम एक 16 वर्षीय 10वीं कक्षा की छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। बताया गया कि छात्रा अपने फ्लैट की 15वीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना शाम करीब 6:45 बजे की बताई जा रही है। छात्रा की पहचान इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली शनाया बिष्ट के रूप में हुई है। आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गाजियाबाद छात्रा की मौत के बाद मिला नोट
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से दो पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने पढ़ाई के दबाव को अपने कदम की वजह बताया और किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया। नोट में माता-पिता और छोटी बहन का ख्याल रखने की बात लिखे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस नोट और हैंडराइटिंग की जांच कर रही है।
गाजियाबाद छात्रा की मौत की जांच जारी
ACP कोतवाली उपासना पांडेय के अनुसार, डायल-112 के जरिए शाम करीब सात बजे सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत सोसाइटी पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
गाजियाबाद छात्रा की मौत पर परिजनों ने जताई आपत्ति
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने सोसाइटी में कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाए जाने पर आपत्ति जताई। पुलिस अब परिजनों और सोसाइटी के निवासियों से घटना की परिस्थितियों को लेकर जानकारी जुटा रही है।
