मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कन्या के बैंक खाते में सीधे 4 हजार रुपये ट्रांसफर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने योजना की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक योग्य जोड़ों के आवेदन जुटाएं। अब चांदी के सामान के बजाय 4,000 रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सहायता राशि बदली

नए शासनादेश के तहत, प्रति जोड़ा उपहार सामग्री पर 25,000 रुपये की बजाय 21,000 रुपये खर्च होंगे। वहीं, पूर्व में चांदी के सामान के लिए निर्धारित 4,000 रुपये की राशि अब सीधे लाभार्थी कन्या के बैंक खाते में जमा की जाएगी। बैंक खाते में मिलने वाली सहायता राशि 60,000 से बढ़कर 64,000 रुपये कर दी गई है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का 1 लाख रुपये का लाभ

विवाह समारोह के लिए 15,000 रुपये की राशि पहले की तरह प्रदान की जाएगी। इस प्रकार प्रति जोड़े को कुल 1 लाख रुपये की सहायता प्राप्त होगी। जिले को योजना के तहत 40 जोड़ों का लक्ष्य दिया गया है, जबकि वर्तमान में सात आवेदन लंबित हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय में सत्यापन करने, योग्य जोड़ों का विवाह जल्द कराने और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


simran-singh-jan-naad-reporter

By Simran Singh

सिमरन सिंह जन नाद की सक्रिय संवाददाता हैं। ये नोएडा और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण सामाजिक और स्थानीय खबरों को कवर करती हैं। रिपोर्टिंग के अलावा इन्हें बैडमिंटन खेलना और कुकिंग में विशेष रुचि है।