नोएडा, 8 अगस्त 2026 | रिपोर्ट: मुस्कान शाह
दिल्ली के नरेला क्षेत्र में सुबह की वॉक पर गई 70 वर्षीय महिला की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह घटना ममूरपुर के हिमालय अपार्टमेंट के बाहर हुई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज गति से आ रही Mercedes ने एक Wagon R को सामने से टक्कर मारी। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी उर्मिला के रूप में हुई है। दुर्घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि Wagon R पीछे जाकर खड़े एक तीन पहिया लोडिंग वाहन से टकरा गई। उर्मिला दोनों वाहनों के बीच फंस गईं और गहरे जख्मों के कारण मौके पर उनकी मृत्यु हो गई। Wagon R के ड्राइवर को हल्की चोटें आईं और उसे प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।
नरेला सड़क हादसा में आरोपी गिरफ्तार
मर्सिडीज चला रहे युवक की पहचान शुभम के रूप में हुई है, जो हरियाणा पुलिस में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर का बेटा बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय वो नशे में था और कार तेज रफ्तार में चला रहा था। पुलिस ने शुबहम को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि वह घटना के समय शराब पीकर था या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, लापरवाही से मौत सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
