नोएडा, 17 अप्रैल 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
नोएडा ED रेड के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा एक्शन लेते हुए अर्थ ग्रुप पर शिकंजा कसा है। एजेंसी ने कार्रवाई के दौरान करीब 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति, 6.3 करोड़ रुपये नकद और भारी मात्रा में जेवरात जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से लंबे समय से अपने घर का इंतजार कर रहे हजारों खरीदारों में राहत की उम्मीद जगी है।
नोएडा ED रेड में बड़ा खुलासा
जांच के दौरान नोएडा ED रेड में दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गुरुग्राम समेत कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह ऑपरेशन कई दिनों तक चला, जिसमें एजेंसी को सोना-चांदी, चांदी की सिल्लियां, महंगी घड़ियां और 100 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज मिले। यह पूरे मामले में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े और धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।
नोएडा ED रेड के दौरान छापेमारी
ईडी की जांच में सामने आया है कि अर्थ ग्रुप के प्रमोटर्स ने ‘अर्थ’ ब्रांड के तहत विभिन्न प्रोजेक्ट लॉन्च कर करीब 19,000 से अधिक खरीदारों से 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की। ग्रेटर नोएडा वेस्ट का ‘अर्थ टाउन’ प्रोजेक्ट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जो 2015 से बंद पड़ा है और हजारों परिवारों की जमा पूंजी फंसी हुई है।
नोएडा ED रेड से खरीदारों को राहत
अधिकारियों के अनुसार, नोएडा ED रेड की कार्रवाई दिल्ली पुलिस की एफआईआर और एसएफआईओ जांच के आधार पर की गई है। एजेंसी अब फंड डायवर्जन और शेल कंपनियों के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से पूरे घोटाले की परतें खुल सकती हैं और प्रभावित खरीदारों को न्याय मिलने की राह आसान हो सकती है।
