नोएडा, 01 सितम्बर 2026 | रिपोर्ट: अपेक्षा चौधरी
नोएडा मुलाकात के दौरान सेक्टर-126 में आयोजित ‘द मूनलाइट मीट अप’ कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 काज़िया लिज़ मेजो मौजूद रहीं। इस अवसर पर सेक्टर-105 RWA अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।
नोएडा मुलाकात में दी बधाई
दिव्य कृष्णात्रेय ने सेक्टरवासियों और RWA की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने काज़िया की मेहनत, प्रतिभा और विनम्र व्यवहार की सराहना की।
नोएडा मुलाकात में गणमान्य लोग
कार्यक्रम में मूनलाइट इंफ्रा के संरक्षक मनु चौहान, उद्योगपति मनमोहन शर्मा, पीयूष द्विवेदी, कपिल चौहान और अशोक चौहान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नोएडा मुलाकात का संदेश
समारोह में काज़िया लिज़ मेजो को आगामी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। आयोजकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
