नोएडा, 19 जुलाई 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
नोएडा कवि महोत्सव में साहित्य, समाज सेवा और दिव्यांगों के सशक्तिकरण का अद्वितीय मिलन देखने को आया। इस कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, पुरस्कार वितरण समारोह और दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
नोएडा कवि सम्मेलन ने बांधा समां
नोएडा में कवि सम्मेलन के साथ फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के वार्षिक उत्सव का आयोजन सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। सेक्टर-122 में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, समाज सेवा और दिव्यांग सशक्तिकरण का अनोखा मेल देखने को मिला। देशभर के मशहूर कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को आकर्षित किया, जबकि शहर के कई प्रमुख सामाजिक, राजनीतिक और औद्योगिक क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए।
नोएडा कवि सम्मेलन में गूंजे हास्य और देशभक्ति के स्वर
कवि सम्मेलन में डॉ. विष्णु सक्सेना ने श्रृंगार रस की कविताओं का प्रदर्शन किया, जबकि शंभू शिखर और विनोद पांडेय ने हास्य-व्यंग्य से दर्शकों को बहुत हंसाया। कवयित्री शशी पांडेय ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का सञ्चालन विनोद पांडेय ने किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, कविता और नाटक के प्रस्तुतीकरण के साथ स्किल डेवलपमेंट प्रदर्शनी में हस्तशिल्प और रेजिन आर्ट जैसी रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
नोएडा कवि सम्मेलन के साथ दिव्यांगों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने दिव्यांगजनों को 10 इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल, 10 सामान्य ट्राइसाइकिल और 20 व्हीलचेर प्रदान किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने दिव्यांगों की इज्जत और आत्मविश्वास बढ़ाने पर ध्यान दिया। फाउंडेशन के प्रमुख डॉ. महिपाल सिंह और उनकी टीम के समाज सेवा कार्यों की प्रशंसा की गई। इस मौके पर ‘एक सम्मान मां के नाम’ अभियान के तहत माताओं और फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया और शहर की कई महत्वपूर्ण हस्तियों को ‘स्मृति सम्मान’ प्रदान किया गया।
