नोएडा, 16 अप्रैल 2026 | रिपोर्ट: सिमरन सिंह
गाजियाबाद आग की बड़ी घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव में सामने आई, जहां गुरुवार दोपहर झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि काला धुआं करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
गाजियाबाद आग में तेज़ी से फैली लपटें
स्थानीय लोगों के अनुसार आग दोपहर करीब 12 बजे लगी और कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई। झुग्गी बस्ती होने के कारण आग ने तेजी से कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोग अपने बच्चों, जरूरी सामान और गैस सिलेंडर लेकर बाहर भागते नजर आए।
गाजियाबाद आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुल 22 फायर टेंडर ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक, झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडरों के फटने से स्थिति और गंभीर हो गई थी।
गाजियाबाद आग में नुकसान और स्थिति
इस आग में करीब 125 से अधिक झुग्गियां, स्क्रैप गोदाम और एक डॉग शेल्टर जलकर नष्ट हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
